आज १ अप्रैल से विद्यालय का नया सत्र प्रारंभ हो गया हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती दमयंती प्रांडियाल जी ने प्रार्थना सभा में समस्त विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नई कक्षाओं में उत्साह, उमंग के साथ खूब मेहनत कर रिजल्ट में गुणात्मक सुधार होगा। अनुशासन और नियमित अध्ययन जरूरी है।
साथ ही आज से समस्त कक्षाओं में निशुल्क पुस्तक वितरण भी शुरू किया गया।तथा नए प्रवेश प्रारम्भ हो गए हैं। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।